सासाराम के टॉप इंग्लिश क्लासेज में मात्र 200 रुपया में 11वीं,12वीं में पढ़े

THE STAR INDIA ,PATNA:रामपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सबार के सबार गांव में अपशिष्ट प्रसंस्करण
इकाई,(WPU) का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया रेणु देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुर दृष्टि पाठक, के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु WPU का निर्माण प्रत्येक पंचायत में किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक , और हर एक वार्ड में सफाई कर्मी के माध्यम से हर घर से तरल एवं ठोस कचरे का उठाव कर उसका सही निष्पादन यहां पर किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा है इस कार्यक्रम में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना है, स्वच्छता सबकी जिम्मेवारी है आईए हम सब मिलकर अपने पंचायत अपने प्रखंड को स्वच्छ स्वास्थ्य एवं सुंदर बनाएं। मौके पर प्रखंड समन्वयक रवि प्रकाश, पंचायत सचिव अभिनंदन कुमार, ग्राम कचहरी के सरपंच ऐसा बीवी, सरपंच प्रतिनिधि फखरुद्दीन, मुखिया प्रतिनिधि विनय शंकर दुबे, स्वच्छता पर्यवेक्षक रविंद्र प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, विनोद कुमार, लड्डू सिंह, वार्ड सदस्य सहित पंचायत क्षेत्र के सभी सफाई कर्मी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहे, सफाई में भलाई, अब तो चेत मेरे भाई।

The Star India