The स्टार इंडिया,बिहार,कैमूर रामपुर:कैमूर:स्थानीय प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में वर्षों से चल रहे हेरोइन कारोबार के धंधे को बेलाव थाना की पुलिस ने हेरोइन व धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसको लेकर थाना क्षेत्र के लोग शांति की सांस ले रहे है। इसको लेकर प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव व प्रखंड विकाश पदाधिकारी दृष्टि पाठक व बेलाव पंचायत के मुखिया सीमा देबी ने फूल माला, अंग वस्त्र व मेमोंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कई वर्षों से सफेद पाउडर का काला धंधा कर रहे तस्करों की गिरफ्तारी से पूरा प्रखंड के ग्रामीणों में खुशी है। क्योकि कई युवा हेरोइन पीने की लत पकड़ लिए है। जब उन्हें हेरोइन पीने की तलब लगती है। तो वह किसी घर से बाहर चोरी करते थे। वही हेरोइन पीने के आदि बन चुके परिजन त्रस्त थे वह प्रतिदिन पैसे के लिए अपने परिजनों से लड़ाई झगड़ा करते थे ताकि उनके जरूरतें पुरी हो सके। लेकिन आज बेलाव थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जिससे थाना क्षेत्र के लोग अब चैन का नींद ले रहा है। वही कितने की भविष्य चौपट हो गया था। प्रमुख ने कहा कि हेरोइन को पकड़ने के लिए कई थाना की पुलिस ने सयुक्त छापेमारी किया लेकिन एक कि भी गिरफ्तारी नही हुई लेकिन बेलाव थाना के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने अकेले अपना थाना की पुलिस को लेकर दस लाख की हेरोइन के साथ चार लोगो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता में ही एक नशा मुक्त की सफाई भी स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रभार लिया तो मुझे भी इसकी सूचना मिली कि इस क्षेत्र में हेरोइन का कारोबार चरम सीमा पर है जिसका सफाया बेलाव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने 87 पुड़िया हेरोइन के साथ चार सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके पास से करीब दस लाख रुपये की हेरोइन व लगभग साढ़े पच्चीस हजार रुपए नगद सहित बाइक को जप्त किया था। यह प्रखंड क्षेत्र के लोगो के लिए खुशी की बात है वही इनकी कार्य काफी प्रशाशनिय है। वही थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मेरे थाना क्षेत्र में अपरधियो का कोई जगह नही है। अगर कोई अपराध करने की कोशिश किया तो वह थाना क्षेत्र छोड़कर भाग जाए नहीं तो सीधे हवालात में होंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हम कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं किसी को भी कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अपराध छोटा हो या फिर बड़ा है तो अपराध ही इसीलिए किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा। हमारा यही प्रयास है कि क्षेत्र को अपराध मुक्त व नशा मुक्त बनाऊंगा।





























