रामपुर (कैमूर) प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनावं गांव में शुक्रवार को दिन अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाया गया बुलडोजर। कूल 23 लोगों द्वारा अतिक्रमित पक्का व कच्चा मकान को जेसीबी के द्वारा तोड़कर हटाया गया। अतिक्रमण हटाने हेतु 2021 में पुनावं निवासी महेंद्र सिंह के द्वारा आवेदन दिया गया था, जिस पर उच्च न्यायालय सुनवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश निर्गत किया, उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूर्व में मापी कर सरकारी जमीन पक्का मकान बनाने का चिन्हित कर एवं जमीन का मापी कर अतिक्रमण करने वालों के ऊपर नोटिस की गई थी। साथ ही अतिक्रमित जमीन के ऊपर डी मार्क भी किया गया था। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी किया गया था।इसके बाद आज शुक्रवार को इस मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, डीसीएलआर अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी रामपुर अनु कुमारी, थानाध्यक्ष बेलावं अनीश कुमार के मौजूदगी में सैकड़ो पुलिस बल की साथ अतिक्रमण हटाया गया।जिसे दर्जनों लोग बेघर साथ ही खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हो गए। अतिक्रमण करने वाले में गोरख पासवान, चंदन सिंह, भानजी सिंह मुखदेव पासवान, हनरू पासवान राजेश सिंह ,राजेश जायसवाल, अमित दुबे , रामजी दुबे ,शिव परसन सिंह रमाशंकर सिंह ,लाल बहादुर सिंह राजेश सिंह ,अशोक सिंह सहित कुल 23 लोग शामिल थे। शनिवार को पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में घर को तोड़ा गया इसको लेकर पूरे हलचल मचा रहा घर की महिलाएं अपने टूटते हुए घर को देखकर रो रही थी और प्रशासन के आगे रोते हुए कह रही थी कि हम लोग के घर को छोड़ दिया जाए लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के हालात देते हुए किसी की एक नहीं सुनी और देखते ही देखते ही कुछ 23 घरो पर बुलडोजर चला दिया गया
रामाकांत मिश्रा की रिपोर्ट























