पुलिस महानिदेशक के आह्वान पर जनता संवाद में करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान तेज

रामपुर (कैमूर)- बिहार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजविंदर सिंह भट्टी के आह्वान पर जनसंवाद बाइक रैली एवं जन-जन की हमारे बढ़ते कदम की ओर को सफल बनाने के लिए करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम ने अपने दल बल के साथ सभी पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर पुलिस एवं जनता के बीच को दूरी कम करने का कार्य कर रहे है।
करमचंट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंघम ने जनसंवाद एवं पुलिस का भय दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर अंतर प्रांतीय महिला एवं पुरुषों का फुटबॉल मैच का आयोजन करके एक दूसरे को पूरक बनाने का कार्य किया। सिंघम ने महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के माध्यम से जनता के बीच में एक दूसरे को जन समस्याओं को अवगत कराने का कार्य कर रहे है। सिंघम के नेतृत्व में शराबखोरी, मुनाफाखोरी, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा,ऊंच-नीच उत्पीड़न,छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन आदि सवालों को लेकर जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। पुलिस महानिदेशक के अभियान को संजय कुमार सिंघम के द्वारा धरातल पर उतारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पुलिस महानिदेशक के आह्वान पर सप्ताहिकी जन सहभागिता एवं जनता के बीच में पुलिस के खिलाफ डर दूर करने की दृष्टिकोण को मजबूती रूप से प्रदान किया जा रहा है। करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंह ने बताया कि किसी को बेवजह पुलिस के द्वारा फसाया नहीं जाता किसी को गलतफहमी में शिकार होने पर पुलिस उनकी हर संभव मदद करके उनको समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करती है। अपराधियों को किसी भी प्रकार के अपराध करने पर उनको न्यायालय को सुपुर्द कर दिया जाता है।






















