
IPL 2022 का रोमांचक सफर अब खत्म होने को आया है क्योंकि अब आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव में है आज कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर राउंड वन का मुकाबला खेला जाएगा। जो टीम क्वालीफायर राउंड वन की विजेता होगी वह सीधे फाइनल में अपनी एंट्री मारेगी और जो टीम इस मुकाबले में हारेगी उसके लिए फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका होगा जो क्वालीफायर 2 की विजेता टीम के साथ खेलेगी।
RR VS GT: दोनों टीम की फॉर्म काफी अच्छी

जहां तक आज के मुकाबले की बात करें तो कि राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है तो यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है क्योंकि टेबल टॉपर की दोनों टीमें आपस में पड़ेगी क्योंकि गुजरात 14 मैच में से 10 मैच जीतकर टेबल के टॉप पर काबिज है जबकि उसके पीछे राजस्थान रॉयल्स 14 में से 8 में जीतकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन यह मैच जीतेगा और अपनी फाइनल का टिकट पक्का करेगा
RR VS GT LIVE UPDATE: मौसम बिगड़ सकता है खेल

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस के इस मुकाबले में एक खलल पड़ सकती हैं क्योंकि जहां पर यह मुकाबला होने वाला है यानी कोलकाता के ईडन गार्डन में वहां पर काफी भारी बारिश और तूफान चल रहा है जिसके चलते आज के मैच के रद्द होने के चांसेस काफी बढ़ चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस मौसम में मैच किस प्रकार होता है और क्या होगा अगर मैच रद्द हुआ तो ।
अगर मैच रद्द हुआ तो क्या होगा
अब सबके मन में यही सवाल उठता है कि अगर आज का मैच अगर रद्द हुआ तो क्या होगा आपको बता दें कि अभी पिछले कुछ दिनों में बीसीसीआई ने एक नियम जारी करते हुए बता दिया है कि अगर बारिश की वजह से कोई मैच रद्द होता है तो मैथ का निर्णय कैसे लिया जाए इसके लिए बीसीसीआई ने बताया है कि अगर मैच खेला ही ना जाए तो सुपर ओवर से विजेता को चुन लिया जाता है अगर सुपर और भी ना हो तो पॉइंट टेबल में सबसे अधिक पॉइंट वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा
RR VS GT : WHO WILL WINNER?
आपको बता दें कि मौसम खराब होने की वजह से नहीं हो पाया तो गुजरात को नियम के अनुसार इस मैच का विजेता घोषित कर दिया जाएगा और गुजरात सीधे ही बिना कोई मैच खेले फाइनल में पहुंच जाएगी