
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कल 14 मई रात करीब 10:30 बजे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और फिर आज यानी 15 मई 2022 को उनका निधन हो गया ।
एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होने काफी क्रिकेट खेला । उनकी उम्र महज 46 वर्ष ही थी।
अपने आक्रामक खेल के लिए पहचाने जाने वाले साइमंड्स ने पिछले महीने ही अपने माता-पिता के बारे में बात की थी।
साइमंड्स अपने असली माता-पिता से कभी नहीं मिल पाए।

थोड़े दिन पहले साइमंड्स ने एक पॉडकास्ट में बताया कि ” मैं एक गोद लिया हुआ बच्चा हुँ, मुझे मेरे असली माता पिता के बारे में कुछ पता नहीं है में जब मात्र 6 सप्ताह का था तो मुझे गोद ले लिया गया था ।
अपने विचार को जारी रखते हुए, साइमंड्स ने कहा: “मुझे याद है कि मेरी माँ ने एक कहानी सुनाई थी कि कैसे वह मुझे कुछ हफ्तों के लिए घर ले गई। मैं खेला लेकिन बहुत रोया। इसलिए वे उस क्लिनिक में लौट आये जहां मुझे गोद लिया गया था। उनसे पूछा गया- कैसा है ये बच्चा तो मेरे मां-बाप ने जवाब दिया- यह फरिश्ता है, हम इस बच्चे को अपने पास रखना चाहते हैं.“
इंग्लैंड में जन्में व ऑस्ट्रेलिया से खेला है क्रिकेट

साइमंड्स का जन्म 9 जून 1975 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि साइमंड्स के असली मा-बाप, उनमें से एक एफ्रो-कैरेबियन थे और दुसरा स्वीडिश मूल से था। साइमंड्स को जन्म के तीन महीने बाद ही गोद लिया गया था। गोद लेने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। गोद लेने के बाद ही उनका नाम एंड्रयू साइमंड्स रखा गया।
विशेष रूप से, साइमंड्स ने अपने करियर के दौरान 26 टेस्ट, 198 एकदिवसीय और 14 अंतरराष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट खेले। जिसमें उन्होंने 1462, 5088 और 377 रन बनाए। यह बात खुद एंड्रयू साइमंड्स ने बताई थी, जो अपने असली माता-पिता से कभी नहीं मिल पाए थे।
One Comment
Aapka samjhane ka tareeka kaafi accha hai