Recruitment will be done on 12160 posts of teacher grade third and 4444 posts of lecturer
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वित्तीय वर्ष के बजट सेशन में रिक्त पड़े पदों को भरने की घोषणा की थी। इसके बाद ही शिक्षा विभाग ने भर्तियां निकालने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में 21531 पदों पर भर्तियां निकाल कर बड़ी राहत दी है ।
अध्यापक ग्रेड थर्ड पर 12160 पदों पर भर्तियां होंगी तो वहीं व्याख्याता पद पर 4444 भर्तियां होंगी। वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड पर 2561 शिक्षकों की भर्तियां निकाली जाएंगी।
यह भी हैं पद : शारीरिक शिक्षक ग्रेड सेकंड के 114 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। इसी प्रकार पुस्तकालय ग्रेड थर्ड के 567 पद, प्रयोगशाला सहायक के 251 पद, कनिष्ठ सहायक के 1412 और स्टेनोग्राफर के 22 पदों पर जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी। इन भर्तियों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी ।




